पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को मिले समानता का अधिकार: डॉ सिकरवार

पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को मिले समानता का अधिकार: डॉ सिकरवार



ग्वालियर। फैमली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया गोले का मंदिर द्वारा आज ट्रांसपोर्ट नगर ग्वालियर में एक दिवसीय पुरूष आधारित लिंग भेदभाव पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. सिकवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को समानता का अधिकारी मिलना चाहिये। डॉ. सिकरवार ने मौजूद लोगों को जातिगत लिंग भेदभाव पर आधारित जानकारियां दी एवं समाज में महिलाओं के साथ जो भेदभाव किया जाता है, उसके लिए पुरूषों को जागरूक किया। डॉ. सिकरवार ने कहा कि आज आधुनिक युग में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और बड़े से बड़ा कार्य कर रही है। डॉ. सिकवार ने कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी है तथा महिआएं ही देश का भविष्य निर्माण कर रही है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि हमें ये नही सोचना चाहिए कि महिलाएं केवल घर व परिवार के कामकाज को करने या लेने के लिए जिम्मेदार है।



कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद पुरूषोत्तम टमोटिया ने कहा कि पुरूष महिलाओं की शक्ति को समझे और उन्हे स्वंय को आत्मनिर्भर और देश व परिवार की शक्ति बनाने के लिए आगे बढ़ने दे। भारत में महिला सशक्तिकरण लाने के लिए लैंगिक समानता पहला कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मुकेश दुबे ने सभी को सामाजिक मूल्यों के बारे में व सामाजिक रचना के बारे में जानकारी दी। फैमली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी अछेन्द्र सिंह कुशवाह ने संस्था की गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दी एवं संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुये महिला महामारी, छुआछूत तथा गर्भपात के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। फैमली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने लोगों को एड्स के बारे में जानकारी दी तथा उसकी सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जीटीए प्रोजेक्ट की कोऑर्डिनेटर जसप्रीत कौर ने समाज में महिलाओं के साथ किए जा रहे भेदभाव और अन्याय के बारे में लोगों को जानकारियां दी। कार्यक्रम में संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी पंकज अग्रवाल ने स्वास्थय एवं सुरक्षा पर जानकारियां दी। कार्यक्रम में डॉ. पीयूष गोयल ने टी.वी. एवं कैंसर जैसी गंभी बीमारियों पर विस्तृत रूप से जानकारियां दी। संस्था की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती गीता सूर्यवंशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ऊपर जानकारियां दी तथा बेटी की सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमेन्द्र त्यागी, हेमंत कुशवाह, अनूप भटनागर, राहुल कुशवाह, श्रीमती निशा गुप्ता, गुड्डू यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का आभार प्लेसमेंट अधिकारी पंकज अग्रवाल ने किया।